गंगापार, फरवरी 10 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जंघई जंक्शन फाटक से महज थोड़ी दूर बाबा नगर के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन बोलेरो चालक गाड़ी सहित भाग निकला। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी जवाहरलाल का पुत्र दिलीप कुमार 30 घर शाम को अपनी बाइक से किसी काम से जंघई बाजार बाबा नगर जा रहा था। वह जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग पार कर थोड़ी दूर आगे पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कुचलते हुए निकल गई। इससे सड़क पर दूर तक मांस के लोथड़े बिखर गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते की घटनास्थल से चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। इधर कुछ लोगों ने वाहन का पीछा भी किया लेकिन चालक वाहन लेकर ओझल हो...