लोहरदगा, फरवरी 15 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा में एनएच-75 कुड़ू रांची रोड में कुड़ू जिंगी मोड़ के नजदीक रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में आने से सड़क किनारे जा रही हुरहद गांव निवासी मुजफ्फर अंसारी की 45 वर्षीया पत्नी शम्मा परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को चपेट में लेने के बाद बोलेरो पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुडू थाना के एसआई हेमंत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे महिला संभल नहीं पाई और दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.