गंगापार, दिसम्बर 24 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बाजार से सामान लेकर लौट रहे एक युवक को अज्ञात बुलेट सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों सहित पूरे गांव में मातम छा गया। थाना कौंधियारा क्षेत्र के बड़गोहना कला गांव निवासी 22 वर्षीय शिवा पुत्र रविंद बिंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार देर शाम बाजार से सामान लेकर लौट रहे युवक को अज्ञात बुलेट सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया बाजार में सामान लेने गया था। रात करीब 8 बजे वह पैदल घर लौट रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.