लखनऊ, दिसम्बर 9 -- रामपुर मथुरा में हुआ हादसा सीतापुर, संवाददाता। रामपुर मथुरा में सोमवार देर शाम सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया। रामपुर मथुरा के सिंहाला निवासी जोगवती (50) सोमवार को किसी काम से निकली थीं। देर शाम वह सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह उछलकर दूर जा गिरीं। हादसा देख अफरा तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गंभीर हालत में जोगवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक बाइक को कब्जे में लेकर गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही ...