कौशाम्बी, मार्च 12 -- करारी, हिन्दुस्तान संवाद करारी थाना क्षेत्र के सनई पर गांव में मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बालिका को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बालिका की मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही मौत हो गई। सनई पर गांव की नौ वर्षीय कनीज फात्मा पुत्री साबिर हुसैन कक्षा चार की छात्रा थी। मंगलवार की शाम वह घर के समीप ही खेल रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बालिका गिर गई तो बाइक सवार उसे रौंदते हुए गुजर गया। दुर्घटना देख आसपास रहे ग्रामीण व परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजन आनन फानन निजी वाहन की मदद से बालिका को लेकर मेडिकल कॉलेज गए। अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.