महाराजगंज, अप्रैल 27 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा टोला बेलभार के सामने नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रतनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी निवासी हरीश पुत्र शेरे (20) अपने दोस्त गांव निवासी पप्पू पुत्र पीर मोहम्मद (22) को लेकर बाइक से किसी काम से परसामलिक थाना क्षेत्र की तरफ जा रहा था। बेलभार गांव के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर करीब बीस फिट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.