जमुई, फरवरी 17 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के गिद्धौऱ थाना के आगे कुछ दूरी पर रविवार की रात ऑटो वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार साला और बहनोई बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने साला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहनोई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी मोहन मांझी के पुत्र परदेशी मांझी के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान लखिसराय जिले के मननपुर निवासी मक्कू मांझी के रूप में हुई है, जो मृतक परदेशी मांझी का बहनोई है। बताया जाता है कि परदेशी मांझी अपने बहनोई मक्कू मांझी और भाई राजकुमार मांझी के साथ ख़ैरा स्थित चिमनी पर काम करत...