लखनऊ, फरवरी 14 -- रांग साइड से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने हरदोई की तरफ जा रहे दो दोस्तों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मलिहाबाद भेजा जहां से उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गोंडा निवासी देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव निवासी निवासी सतीश अपने दोस्त पुनीत के साथ बाइक से हरदोई की ओर जा रहे थे। वह रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदाबाद कटौली स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमा...