लातेहार, दिसम्बर 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धांधू पंचायत स्थित मॉडल विद्यालय से बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने के लिए विद्यालय आने के दौरान रास्ते में ही एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार सुमन रथ नामक बस बच्चों को लेने विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान धांधू की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के कर्म में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के समय बस में कोई बच्चा सवार नहीं था,जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मकईयाटांड़ पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर अपने दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गौरत...