मऊ, जनवरी 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर में शुक्रवार की शाम सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार थी। इस घटना में वृद्धा गम्भीर रुप से घायल हो गई। परिजन नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन आजमगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी 50 वर्षीय मनभावती देवी पत्नी श्याम देव शुक्रवार की शाम अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना के बाद वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गयी। घटना के बाद वाहन चालक वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.