बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- हरनौत थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर हुआ हादसा हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर गोदाम रोड के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान वेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव निवासी 51 वर्षीय उमेश महतो के रूप में की गयी है। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। परिजनों ने बताया कि वे बाजार से घर लौट रहे थे। उसी समय सड़क पार करने के दौरान बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी होकर वे सड़क पर गिर गये। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.