बुलंदशहर, जुलाई 24 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में यमुनापुरम कॉलोनी में स्कूटी सवार छात्रा को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात में मोहल्ला प्रीत विहार कॉलोनी निवासी संतोष देवी पत्नी महर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री नेहा भाटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह स्कूटी से पढ़ने के लिए जा रही थी। यमुनापुरम कॉलोनी में डीपीएस के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्री नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके हाथ और कंधे में फ्रेक्चर आया है, जबकि पैर और शरीर के अन्य स्थानों पर भी गंभीर चोटे आई हैं। उसकी हालत गंभीर है। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच...