रुद्रपुर, फरवरी 7 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। एक बाइक पर सवार चार नाबालिग छात्रों की लापरवाही एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। शुक्रवार सुबह बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की देर रात मौत हो गई। शुक्रवार को दोंदा गांव निवासी चार नाबालिग छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने जा रहे थे। इसी दौरान गुरुग्राम गांव में सड़क किनारे खड़ी हुई 58 वर्षीय गीता पत्नी अनिल एक अन्य महिला से बातचीत कर रही थीं। तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके नाक, कान और गले से खून बहने लगा। परिजन घायल महिला को तत्काल सितारगंज उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन हल्द्वानी और बरेली क...