औरंगाबाद, जनवरी 30 -- जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देव-मदनपुर रोड पर रंगा बिगहा गांव स्थित नहर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंगा बिगहा गांव निवासी 68 वर्षीय नरेश प्रजापति के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वे बगल के गांव महुआईन में भोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नहर के समीप बाइक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देव ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.