बक्सर, सितम्बर 5 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के एनएच 120 सड़क पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों के पहुंचने के पहले ही पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। घटना शुक्रवार की दोपहर सुघरडेरा के समीप की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी चालक को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दी। जख्मी चालक की पहचान मुरार थाना क्षेत्र के सुखसेना डेरा निवासी दशरथ सिंह के पुत्र रविशंकर सिंह के रूप में हुई है। जख्मी अपने बाइक से डुमरांव आया था और दोपहर में घर लौट रहा था। इसी दौरान सुघरडेरा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि जख्मी के परिजनों को सूचना दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.