हरिद्वार, मार्च 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर बिजली के पोल को तोड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार सवारों को मामूली चोटें आई। ऊर्जा निगम के अजेई की ओर से 2.4 लाख की सरकारी संपत्ति के नुकसान का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिडकुल के सेक्टर 11 हेवल्स कंपनी के पास शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ने के बाद कई किलोमीटर तक दौड़ती चली गई। उस वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, वरना उसकी चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। कार कई बिजली के खंभों को तोड़कर एक पेड़ से जाकर टकरा गई। ये हादसे इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कार में सवार चालक सहित तीनों लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि जेई की तहरीर पर खंभे तोड़ने के मामले में चालक के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.