शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- जलालाबाद, संवाददाता। जलालाबाद क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। नया गांव गुलड़िया निवासी आतेस ई-रिक्शा से पड़ोसी गांव कूराबंडा के स्कूली बच्चों को लेकर गुलड़िया रोड से होते हुए गुलड़िया स्थित एक निजी स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गुलड़िया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे बच्चे इधर-उधर गिर पड़े।हादसे में रोविन राजपूत (7) पुत्र देवेंद्र राजपूत, ऋषभ (7) पुत्र अंकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.