कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत जीटी रोड हाईवे पर ग्राम सफाखेड़ा के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन चालक समेत चार महिलाएं घायल हो गईं। वैन प्रतिदिन सुबह अखबार लाने-ले जाने का कार्य करती थी। गुरसहायगंज निवासी उवैश अली पुत्र कदीर गुरसहायगंज से पेपर के बंडल लादकर सौरिख चपुन्ना ले जाता है। रविवार की तड़के सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अखबार के बंडल उतार कर वापस गुरसहायगंज जा रहा था। जब वह जीटी रोड हाईवे पर सफाखेड़ा गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए, जबकि चालक उवैश समेत गुरसहायगंज रेलवे क्रासिंग क्षेत्र की रहने वाली प्रेमवती पत्नी राजेंद्र, स...