बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता बांदा टांडा नेशनल हाईवे पर सड़क पार करके दुकान जा रही मासूम को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे 10 मीटर तक घसीट ले गया। मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। समझाने के बाद करीब चार घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। जनपद फतेहपुर के बिंदकी थाना के खजुआ गोभा गांव निवासी 3 वर्षीय अंकिता पुत्री दिनेश यादव अपनी मां रेखा के साथ चचेरी मौसी मालती की शादी में शामिल होने तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव गुरुवार को आई थी। शुक्रवार को मालती की शादी होनी थी। रात को अंकिता अपनी हम उम्र एक अन्य बच्ची के साथ सड़क पार करके दुकान सामान लेने जा रही थी, तभी फतेहपुर से बांदा की ...