रांची, अक्टूबर 4 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी के भूत नगर बस्ती के पास शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे केडीएच ट्रांसपोर्टिंग रोड पर हादसा हुआ। इसमें पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइख सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। हादसे में घायल युवकों की पहचान संजय गंझू, मुकेश कुमार महतो और सनी मुंडा के रूप में की गई है। तीनों युवक मोनेट डेनियल कोल वाशरी में कार्यरत बताए गए हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि तीनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। गड्ढे को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा: घायल युवकों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.