गया, दिसम्बर 25 -- थाना क्षेत्र के मुड़ो बिगहा गांव के पास तेज रफ्तार टेम्पु ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि उसकी बहन को मामूली चोटें आईं। घायल युवक की पहचान खिजरसराय थाना क्षेत्र के बिंदौल गांव निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है। वह गया से बहन की परीक्षा दिलाकर लौट रहा था। ग्रामीणों की मदद से उसे उपथु के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घटना के बाद टेम्पु चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.