चतरा, अप्रैल 21 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना के मुरवे गिरिजा होटल के समीप फिर तेज रफ्तार कोल वाहन ने कहर बरपाया है। तेज रफ्तार अनियंत्रित कोल वाहन ने रविवार की अहले सुबह चार बजे बाराती साउंड गाड़ी 407 को अपनी चपेट में ले लिया, और अनियंत्रित होकर पास के एक अल्बेस्टर वाले मकान में जा घुसा। इस भीषण हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में केरेडारी थाना क्षेत्र के पांडु गांव निवासी अंत कुमार और अंकित कुमार शामिल है। ये दोनों अपने सहोदर भाई हैं। ये दोनो साउंड वाली गाड़ी में थे। अल्बेस्टर वाला मकान खाली पड़ा था। घायलों को तत्काल सिमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोल वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और लापरवाही ने सिमरिया-टंडवा क्षेत्र में दहशत फैला रखा है। आए दिन होने वाले हादसों ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। मांओं की गोद सू...