कन्नौज, मार्च 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास हाईवे पर रविवार की रात तेज रफ्तार कैंटर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा, जिससे वहां बैठे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। दुर्घटना के संबंध में श्याम गौरव मिश्रा पुत्र उमेशचन्द्र मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है, कि पश्चिमी बाईपास स्थित उनकी कन्फेशनरी की दुकान पर बैठा था। तभी रात करीब 10 बजे ट्रक अनियंत्रित गति से दुकान के अन्दर घुस गया, जिसमें उसकी जान बाल-बाल बची एवं दुकान का काफी नुकसान हो गया। इस हादसे में टीन रोड, चबूतरा, नाले के ऊपर बनी पटिया, होर्डिग एवं बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। तकरीबन एक लाख 10 हजार का नुकसान हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर रात में ही क्रेन मंगवा कर ट्रक को वहां से हटाया गया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.