लखनऊ, फरवरी 20 -- निरालानगर में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े सात वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डिलीवरी ब्वाय, एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे चालक को भीड़ ने पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार आईटी चौराहे से निरालानगर की ओर जा रही थी। एकाएक अनियंत्रित हुई कार ने बाइक सवार डिलीवरी ब्वाय को टक्कर मारी। इसके बाद दो अन्य गाड़ियों को ठोका। स्कूटी पर बैठी आयुषी भी बाइक की चपेट में आ गई। इस तरह सात गाड़ियों को ठोंका।गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई। डिलिवरी ब्वाय और आयुषी समेत तीन लोग चोटिल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस को सौंपा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.