अमरोहा, फरवरी 2 -- जोया, संवाददाता। दिल्ली से बरेली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार पीछे से पिकअप में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव के सामने हुआ। दिल्ली में ज्योति कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक, अभय कुमार और अंकित कुमार कार में सवार होकर रविवार की रात बरेली जा रहे थे। करीब दो बजे जैसे ही उनकी कार नीलीखेड़ी गांव के सामने हाईवे पर पहुंची, तभी आगे चल रहे पिकअप में घुस गई। टक्कर लगते ही कर क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अभय कुमार, अंकित कुमार और अभिषेक घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और जाम के हालात बन ग...