औरैया, दिसम्बर 30 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चालक की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 226 पर यह हादसा हुआ। दिल्ली के किरारी निवासी रोहित पुत्र हीरा सिंह आगरा निवासी युवती सिमरन के साथ कार से जालौन की ओर से मथुरा-वृंदावन जा रहे थे। बताया गया कि तेज गति के कारण कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौ...