बहराइच, फरवरी 20 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार कार एक घर में घुस गई। जिसके चलते महिला व कार चालक घायल हो गए। घायलों को फखरपुर सीएचसी लाया गया है। चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। एक वर्ष पूर्व युवती के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। फखरपुर थाने के बहराइच-लखनऊ हाइवे के बेदौरा गांव में बुधवार की रात लगभग आठ बजे तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कृष्णावती मौर्या के घर में जा घुसी। जिसके चलते मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते कृष्णावती पत्नी भगौती मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि कार चालक कैसरगंज थाने के कोनारी बंगला निवासी हमजा को चोटे आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.