कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर के रहने वाले एक बुजुर्ग झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। नबीपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय मुन्नीलाल शनिवार दोपहर बाद अपने खेतों पर गए थे। वहां से वापस घर आते समय वह कानपुर-झांसी हाईवे पार करते समय अचानक कालपी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना देकर परिजन उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर ले गए। ...