चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में सवारियां लेकर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई। जबकि चार अन्य सवारियां गंभीर रुप से घायल हुई है। जिनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्यालय कर्वी से बुधवार को अपरान्ह करीब तीन बजे सवारियां भरकर ऑटो बांदा जिले के अतर्रा कस्बा जा रहा था। ऑटो में भरतकूप थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी 48 वर्षीय रज्जू पटेल, कर्वी कोतवाली के तरौंहा निवासी 70 वर्षीय भूरेलाल, बांदा जिले के अतर्रा थाना के मोहन पुरवा निवासी 60 वर्षीय संपत देवी पत्नी राजकुमार, भरतकूप के गोबरिया निवासी 32 वर्षीया प्रीती, लुधवा निवासी महेंद्र पुत्र शिवचरण व तिजिया पत्नी श्रीका...