कोडरमा, नवम्बर 4 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत सचिवालय के समीप मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा (टोटो) हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा, जिससे चालक और महिला सवारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा सरमाटांड से सवारी लेकर जयनगर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन गड्ढे में पलट गया। हादसे में ककरचोली निवासी चालक इरशाद अंसारी और सतडीहा निवासी सवारी द्रौपदी देवी (पति सुरेश दास) घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल को...