औरैया, जनवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पुल के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार ग्राम दलेलनगर निवासी मोहम्मद साहिद 23 नवंबर को आवश्यक काम से फफूंद जा रहे थे। इसी दौरान फफूंद की ओर से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिजन बाद में उन्हें न्यू नेशनल हॉस्पिटल अकबरपुर कानपुर देहात ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। घायल के भाई शान मोहम्मद ने कोतवा...