बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में गुरूवार देर रात करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला एक घर में घुस गया। हादसे में घर के बाहर सो रहे मजदूर की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने व मुआवजा दिलाने मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया है। देहात कोतवाली के गुरेह गांव जमुनियापुरवा निवासी 53 वर्षीय सहदेव पुत्र चुनूबाद घर के बाहर सो रहा था। रात में उसके घर में बांदा की ओर से आ रहा ट्राला अनियंत्रित होकर घुस गया। जिससे सहदेव की मौत हो गई। वहीं ट्राला की चपेट में आने से घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा द...