रामपुर, मार्च 16 -- मसवासी। मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सहित गहरे गड्ढे में जा गिरा। उपचार को ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के गांव हसनपुर उत्तरी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद नाजिम पुत्र नबाब अहमद मजदूरी करता था। रविवार को नाजिम अपनी बाइक से मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। जैसे ही नाजिम यूपी की सीमा से सटे उत्तराखंड राज्य के रामजीवनपुर गांव पहुंचा तभी सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने नाजिम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। नाजिम नजदीक ही गहरे गड्ढे में जा गिरा। घंटेभर तक नाजिम गढ्ढे में पड़ा तड़फता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.