उरई, जनवरी 28 -- उरई/पड़री। लगातार हो रहे मौसम में बदलाव से किसानों की नींद हराम है। बीती रात तेज बारिश के कारण कई खेतों में पानी भरने से मटर की तुड़ाई काम प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही कई खेतों में जलभराव अधिक होने की वजह से फसलों के सड़ने के भी आसार हैं। अभी भी मौसम का रुख ठीक नहीं है इससे किसानों की धड़कने तेज हैं। इस समय जनपद में रबी की फसल तैयार हो रही है लेकिन मौसम का रुख लगातार बिगड़ रहा है इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि बीते वर्षों में मूसलाधार बारिश से फसलें स्वाहा हो चुकी हैं। बीती रात हुई तेज बारिश के कारण कई खेतों में हुए जलभराव की वजह से इसमें खड़ी मटर, गेहूं, चना से लेकर विभिन्न प्रकार की फसलों के सड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही युद्धस्तर पर चल रहे मटर तुड़ाई का काम भी प्रभावित हुआ है। बुधवार को भी प...