प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेज बारिश ने शुक्रवार को शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। दोपहर से लेकर शाम तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं पेड़ की डालियां टूटकर तारों पर गिर गईं तो कहीं फीडर ट्रिपिंग और तकनीकी खराबी के चलते उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सुलेमसराय इलाके में दोपहर करीब 1:30 बजे आपूर्ति ठप हो गई। भारी बारिश के बीच खराबी का पता लगाने में भी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों को लगभग चार घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। इसी तरह दारागंज क्षेत्र में दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:45 बजे तक बिजली गुल रही। अलोपीबाग से लेकर पंजाबी कॉलोनी में भी दोपहर दो बजे से चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। अशोकनगर क्षेत्र में भी शाम के समय एक फीडर में ट्रिपिंग हो गई, जिसके चलते आपूर्ति बार-बार बाधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.