कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर। नए साल की शुरुआत भी शीतलहर और कोहरे से होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दो जनवरी तक का कोहरे और सर्दी का अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को तेज बर्फीली हवाओं से लोग बेहाल रहे। चढ़े तापमान से राहत नहीं मिल सकी। कोहरे में मामूली कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। करीब 11 बजे तक शहर में कोहरा व धुंध बनी रही। इस दौरान बर्फीली हवाएं भी चल रही थीं। सुबह कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 50 मीटर के करीब पहुंच गई। फिर धूप खिलते ही राहत मिली। धूप में तेजी नहीं थी। बर्फीली हवाएं धूप पर भारी पड़ रही थीं। अपेक्षाकृत रात में कोहरा कम रहा। उत्तर पूर्वी अरब सागर की ओर से आए बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 से बढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गय...