कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बर्फीली हवाओं से जकड़े शहर में रात का तापमान तो गिरा लेकिन दिन का तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। सीजन (दिसंबर) का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। रात में बादल हल्के पड़ जाने से तापमान में मामूली कमी आई लेकिन सुबह कोहरा व बदली के बाद तेज धूप खिली। इससे पारा चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कोहरा बढ़ेगा। तापमान में कमी आएगी। उत्तरी पाकिस्तान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल पहाड़ों पर पड़ रहा है। इससे बर्फबारी जारी है। जैसा माना जा रहा था वैसे ताकतवर विक्षोभ यह साबित नहीं हुआ है। अब 12 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ फिर आ रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि यह कम प्रभावी होगा। लेकिन इसके बाद के विक्षोभ सशक्त हो सकते हैं। बादलों की पट्टी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.