नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- लालू यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में दो बार मंत्री रहे तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ गई है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया जहां करीब 2 घंटे तक इलाज चला। जानकारी के मुताबिक उन्हें पानी भी चढ़ाया गया। हालत में सुधार होने के बाद अस्ताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वे अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। समाचार चैनल न्यूज18 के मुताबिक मंगलवार की देर रात को तेजप्रताप यादव की तबीयत खराब हो गई है। पेट में काफी तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। जानकारी के मुताबिक उनके पेट का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। जांच करने के बाद उन्हें पानी चढ़ाया गया। करीब 2 घंटे तक इमरजेंसी वा्र्ड में भर्ती कर उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.