बांका, मार्च 19 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। तेज पछुआ हवा चलने के कारण मंगलवार को पंजवारा बाजार सहित इसके आस-पास के क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली पूरे दिन गुल रही।तेज हवा के चलते दिन के करीब 11 बजे बिजली जो कटी तो वो चार बजे के बाद तक भी वापस नहीं लौटी थी।बिजली गुल रहने की वजह बिजली कर्मियों द्वारा बताया गया कि तेज पछुआ हवा चलने केे कारण ग्यारह हजार केवीए का हाईवोल्टेज तार आपस में टकरा जा रहा है, जिसके चलते लाइन बार-बार ट्रिप कर जा रहा है।मालूम हो की गर्मी के दिनों में लोगों को निर्वाध रूप से बिजली मिले इसको लेकर समय-समय पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है।लेकिन मार्च महीनेे में ही मेंटेनेंस कार्य की हवा निकल गई।जबकि अभी मई-जून की देह झुलसाने वाली गर्मी आनी बाकी है।वहीं पूरे दिन पावर कट रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.