मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गुरुवार को गिरावट आई। पिछले एक पखवाड़े से लगातार सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहनेवाला अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर आ पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी एक बार फिर से लुढ़ककर सामान्य से नीचे चला गया। तेज गति से चली पछुआ हवा के प्रभाव से लोगों को अपेक्षाकृत अधिक सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को फिर से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इससे मौसम में सुधार के आसार हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि आगे भी पछुआ हवा चलती रहेगी, लेकिन इसकी गति में कमी आएगी। इससे तापमान एकबार फिर से बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर फिर 25 डिग्री के पार जा सकता है। न्यूनतम तापमान में ...