वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने और तेज उत्तर-पछुआ हवा के प्रभाव से रविवार दोपहर बाद गलन बढ़ने से शीत दिवस की स्थिति बन गई। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सुबह घना कोहरा और ठंड में इजाफा होगा। आगामी तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। सोमवार के लिए शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले सुबह विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाने से कोहरा कम था। सुबह आठ बजे दृश्यता नौ सौ मीटर दर्ज थी। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली थी लेकिन करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण वातावरण गर्म नहीं हो सका। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.9 और रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्य...