बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- गर्मी बढ़ते ही हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। आने वाले सबसे गर्म दिन रहेंगे। अप्रैल में ही अधिक गर्म दिनों की शुरुआत हो रही है। इसके चलते समय से पहले हीट स्ट्रोक का खतरा भी करीब है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आमतौर पर मई सबसे गर्म महीना होता है और इसी दौरान लू चलती है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। वर्तमान तापमान भी 40 डिग्री के आसपास है। जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में इस सीजन में गर्मी से जुड़ी समस्याएं जल्दी शुरू हो सकती हैं। अधिक गर्मी के कारण पाचन शक्ति कमजोर पड़ सकती है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.