बिजनौर, जनवरी 10 -- लगातार कई दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे की मार झेल रहे जिलेवासियों को शनिवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह के समय हल्की ठंड के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और सर्दी से कुछ हद तक निजात मिली। अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन के समय ठंड का असर काफी कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता (आर.एच.) सुबह के समय 92 प्रतिशत और दोपहर बाद 52 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में नमी कम होने से ठंड का असर भी कम महसूस हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह धूप निकलती रही तो आने ...