बरेली, फरवरी 22 -- सर्दी की विदाई की आहट मिलने लगी है। कई दिन से लगातार दिन में ठंड घटती जा रही है। शुक्रवार को तेज धूप के चलते पारा तेजी से उछला और 28 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। हालांकि एक दिन पहल हुई बारिश का असर रात पर दिखा और तापमान में मामूली गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होती जाएगी। मौसम विभाग इस बार अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान जता रहा है और मार्च-अप्रैल से ही दिन तपने लगेगा। शुक्रवार को उसका संकेत भी दिखा। दिन में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चौबीस घंटे में दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सुबह से निकली तेज धूप के चलते ठंड न के बराबर रही। अधिकांश लोग बिना गर्म कपड़ों के दिखे। हालांकि बाइक पर चलने वाले लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.