बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- मौसम बदलने के साथ ही गर्मी का लगातार असर बढ़ रहा है। तेज धूप से तपिश का अहसास हो रहा है। इसके साथ उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सुबह से गर्मी में लोग पसीनों से तर-बतर हो गए। तापमान बढ़ोत्तरी के बाद न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ता गया। गर्मी के चलते लोग पसीनों से भीगे रहे। तेज धूप के चलते लोगों को तपिश का अहसास हुआ। दोपहर के समय लोगों ने गर्मी से बचाव का प्रयास किया, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। दिनभर गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.