बरेली, जुलाई 23 -- खंडित वर्षा के बाद बीते दो दिन से निकली तेज धूप के चलते पारा चढ़ने लगा है। बीते चौबीस घंटे में दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इससे गर्मी के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिन में तेज धूप रही। सुबह से ही आसमान साफ रहा और पूरा दिन तेज धूप निकली। इसके चलते तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर दिखा और लोग गर्मी से जूझते रहे। गर्मी के साथ ही उमस भी काफी अधिक रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.