बांका, अप्रैल 27 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि शनिवार को भी लोगों को तेज धूप व उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।दिनों-दिनों गर्मी का पारा उपर ही चढ़ता जा रहा है।धूप तेज हो गई है,और तेज गर्म हवा भी चलने लगी है।साथ ही उमस भी बढ़ने लगी है।अधिक गर्मी के कारण लोगों का कंठ सूखने लगा है।लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।पारा 42 डिग्री तक पहुँच गया है।जबकि पंजवारा एवं इसके आसपास के क्षेत्र का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे खिसक रहा है।चापाकल,कुएं सहित पेयजल के अन्य श्रोत सूख गए है।जल स्तर नीचे चले जाने से लोगों के समक्ष पेयजल का भी संकट गहराता जा रहा है।दिन में कहीं आना-जाना मुश्किल होता जा रहा है।दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा एवं बाजारों में वीरानी छा जाती है।लोग भरी दुपहरी में छाया वाली जगह तलाशते नजर आते है।वहीं ठंडे कोल्ड ड्रिंक,लस्सी,गन्ने का जूस एव...