अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। भीषण गर्मी के चलते पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आसमान से आग बरस रही है। फसलों पर मौसम की मार पड़ रही है। जिले में सिंचाई का संकट गहराता जा रहा है। किसान बारिश के इंतजार में हैं। बारिश नहीं होने से चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी ने आमजन के होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सुबह से ही चिलचिलाती धूप होश उड़ा रही है। पूरे दिन गर्मी का सितम जारी रह सकता है। आसमान में दूर तक बादल नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम साफ होने के चलते सुबह से ही तेज धूप खिली है। एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। करीब 20 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर हरा चारा समेत अन्य फसलें हैं। सर्वाधिक गन्ने और मैंथा की फसल में पानी की जरूरत है। इस बार सर्दियों के सीजन में भी बारिश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.