संभल, जनवरी 26 -- जनपद में रविवार को मौसम ने दोहरे रंग दिखाए। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि सर्द हवाओं के चलने से मौसम पूरी तरह से गर्म नहीं हो सका और ठंड बनी रही। खासकर सुबह और शाम के समय लोग ठंडी हवाओं की चपेट में आकर ठिठुरते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हुई। जिससे लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। घरों की छतों और आंगनों में लोग धूप सेंकते नजर आए। महिलाओं ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कपड़े सुखाए और घर के जरूरी काम निपटाए। धूप से बुजुर्गों और बच्चों ने भी सुकून महसूस किया। धूप निकलते ही बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। ठंड के कारण जो लोग घरों में दुबके हुए थे। वे ख...