देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को उमस से लोग बेहाल रहे। जिले में अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का पारा बढ़ने से पंखों की हवा गर्म लग रही है। सुबह होते ही तीखी धूप निकल रही है। वहीं दिन में हो रही कड़ी धूप आग की लपट की तरह तपिश दे रही है। तेज धूप के साथ गर्मी का बढ़ा प्रकोप बढ़ गया है जिससे घर से निकलना कठिन हो गया है। दिन में जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह चटक धूप निकली पूरे दिन यही हाल रहा। कड़ी धूप के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। धूप से बचने के लिए लोग सिर पर गमछा, टोपी, तौलिया के अलावा छाता लेकर घर से निकल रहे हैं। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही बोतल बंद पानी की बिक्री बढ़ गई है। जगह दुकानों पर गर्मी के चलते बोतल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.